उप्र : गोमती नदी में डूबने से तीन लड़कों की मौत

Ads

उप्र : गोमती नदी में डूबने से तीन लड़कों की मौत

  •  
  • Publish Date - June 28, 2024 / 01:51 PM IST,
    Updated On - June 28, 2024 / 01:51 PM IST

सुलतानपुर (उप्र), 28 जून (भाषा) सुलतानपुर जिले में गोमती नदी में नहाने गए तीन लड़कों की डूबने से मौत हो गयी। उनके शव शुक्रवार को नदी से बाहर निकाले गये।

पुलिस सूत्रों ने शुक्रवार को यहां बताया कि कोतवाली नगर के पांचोपीरन बेचू खां का पुरवा निवासी फरहान (12), आबिद (10) और हसनैन (13) अपने अन्य साथियों के साथ बरुआ के पास गोमती नदी में नहाने गये थे। नहाते समय गहरे पानी में चले जाने से वे डूबने लगे।

उन्होंने बताया कि लड़कों की चीख—पुकार सुनकर मौके पर मौजूद लोगों ने पुलिस को सूचना दी। डूबे लड़कों को बाहर निकालने के लिये गोताखोरों की मदद ली गयी मगर करीब पांच घंटे की मशक्कत के बावजूद उनका कुछ पता नहीं चला।

सूत्रों ने बताया कि शुक्रवार को अयोध्या से आये राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (एसडीआरए) के एक दल ने तीनों लड़कों के शव नदी से बाहर निकाले। शव पोस्टमार्टम के लिये भेजे गये हैं।

भाषा सं. सलीम नरेश मनीषा

मनीषा