Up Update : रेलवे ट्रैक पर एक के बाद एक तीन लाश, मचा हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस

रेलवे ट्रैक पर एक के बाद एक तीन लाश, मचा हड़कंप, Three dead bodies found one after the other on railway track, commotion ensues

Up Update : रेलवे ट्रैक पर एक के बाद एक तीन लाश, मचा हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस

TMC Leader Shot In Bengal

Modified Date: June 17, 2024 / 12:15 am IST
Published Date: June 16, 2024 10:06 pm IST

गाजियाबादः उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद के लोनी इलाके में रविवार तड़के ट्रेन की चपेट में आने से तीन लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।

Read More : ‘मैं सलमान खान को मार डालूंगा’… धमकी भरा नया वीडियो वायरल, सामने आ रहा इस गैंग का नाम 

सहायक पुलिस आयुक्त (एसीपी) भास्कर वर्मा ने बताया, ‘लोनी बॉर्डर थाना क्षेत्र के संगम विहार कॉलोनी निवासी आसिफ (26), गुड्डु (20) और गौतमबुद्ध नगर जिले के दादरी कस्बे के देवेश (26) के शव दिल्ली-शामली मार्ग पर रेलवे ट्रैक पर पाए गए।’

Read More : MP News: ABVP कार्यकर्ताओं ने रोका केंद्रीय मंत्रियों का काफिला, करने लगे ये मांग, जानिए क्या है पूरा मामला 

उन्होंने बताया कि सुबह साढ़े पांच बजे रेलवे कर्मचारियों ने शव देखे। पुलिस ने शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस के मुताबिक देवेश और गुड्डु लोनी में ई-रिक्शा चलाते थे जबकि आसिफ दिहाड़ी मजदूर था। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए हमारे फेसबुक फेज को भी फॉलो करें

IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें

Follow the IBC24 News channel on WhatsApp


लेखक के बारे में

सवाल आपका है.. पत्रकारिता के माध्यम से जनसरोकारों और आप से जुड़े मुद्दों को सीधे सरकार के संज्ञान में लाना मेरा ध्येय है। विभिन्न मीडिया संस्थानों में 10 साल का अनुभव मुझे इस काम के लिए और प्रेरित करता है। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रानिक मीडिया और भाषा विज्ञान में ली हुई स्नातकोत्तर की दोनों डिग्रियां अपने कर्तव्य पथ पर आगे बढ़ने के लिए गति देती है।