अन्तराज्यीय वाहन चोर गिरोह के तीन सदस्य गिरफ्तार, 11 मोटरसाइकिलें जब्त

Ads

अन्तराज्यीय वाहन चोर गिरोह के तीन सदस्य गिरफ्तार, 11 मोटरसाइकिलें जब्त

  •  
  • Publish Date - December 13, 2021 / 05:34 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:49 PM IST

सहारनपुर (उप्र), 13 दिसंबर (भाषा) उतर प्रदेश में सहारनपुर जिले के कुतुबशेर थानाक्षेत्र में पुलिस ने अन्तराज्यीय वाहन चोर गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफतार कर उनके कब्जे से चोरी की 11 मोटरसाइकिलें और अवैध हथियार बरामद किये हैं।

पुलिस अधीक्षक (शहर) राजेश कुमार सिंह ने पीटीआई-भाषा को बताया कि पुलिस ने बीती रात एक मुखबिर की सूचना पर शारदा नगर पुल के पास से तीन शातिर चोरों– शमशाद , जाकिर और शहनवाज को गिरफतार किया एवं उनके पास से चोरी की गलत नम्बर प्लेट वाली तीन मोटरसाइकिलें जब्त की ।

सिंह के अनुसार पुछताछ के दौरान दोनों से मिली जानकारी के आधार पर पूजा एन्क्लेव के पास एक गहरे गड्ढे़ मे छिपाकर रखी गई आठ और मोटरसाइकिलें बरामद की गयीं। इन अभियुक्तों के दो साथी दानिश और शहजाद भागने में सफल रहे। पुलिस इनकी तलाश कर रही है।

भाषा सं राजकुमार

राजकुमार