मेरठ, नौ सितंबर (भाषा) उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में घर से बिना बताए निकले तीन बालकों को परतापुर थाना पुलिस टीम ने बुधवार को हरिद्वार से सकुशल बरामद कर लिया। पुलिस ने यह जानकारी दी।
पुलिस के अनुसार, सात सितंबर को ग्राम बहादुरपुर निवासी प्रमोद कुमार ने परतापुर थाने में सूचना दी कि उनके तीन नाबालिग भतीजे अपराह्न करीब तीन बजे घर से बिना बताए चले गए और काफी तलाश के बावजूद उनका पता नहीं चल सका।
पुलिस के अनुसार, पुलिस ने तत्काल मामला दर्ज करके जांच शुरू की। पुलिस के मुताबिक, लगातार प्रयासों के बाद तीनों बालकों को हरिद्वार से सकुशल बरामद कर लिया गया। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में बालकों ने बताया कि वे स्वयं घर से चले गए थे और उनके साथ कोई अप्रिय घटना नहीं हुई।
पुलिस ने बताया कि आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करने के बाद बालकों को उनके परिजनों के सुपुर्द करने की प्रक्रिया की जा रही है।
भाषा सं जफर अमित
अमित