उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में सड़क दुर्घटना में दो महिलाओं समेत तीन लोगों की मौत

Ads

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में सड़क दुर्घटना में दो महिलाओं समेत तीन लोगों की मौत

  •  
  • Publish Date - March 18, 2026 / 04:59 PM IST,
    Updated On - March 18, 2026 / 04:59 PM IST

गाजीपुर (उप्र), 18 मार्च (भाषा) उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले में वाराणसी-गोरखपुर मार्ग पर बुधवार को हुई सड़क दुर्घटना में दो महिलाओं समेत तीन लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि घटना मंगलवार दोपहर को मरदह थाना क्षेत्र के कैथवली गांव के पास हुई जब एक तेज रफ्तार कार ने एक मोटरसाइकिल को पीछे से टक्कर मार दी, जिसपर सवार सत्येन्द्र कुमार (30), राजेश्वरी देवी (59) और उनकी बहू रिंकी देवी (29) की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

अधिकारियों ने बताया कि कार चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया।

पुलिस के अनुसार, राजेश्वरी देवी और रिंकी देवी रिश्तेदारों के साथ विवाद के सिलसिले में मरदह थाने गई थीं और औपचारिकताएं पूरी करने के बाद वे दोपहर के समय घर लौट रही थीं तभी उन्होंने सत्येंद्र कुमार को मोटरसाइकिल पर गुजरते देखा और उनसे ‘लिफ्ट’ देने का अनुरोध किया।

पुलिस ने बताया कि जैसे ही तीनों कैथवाली गांव के पास पहुंचे, पीछे से आ रही एक कार ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी, जिससे उनकी मौत हो गई।

उन्होंने बताया कि सत्येन्द्र कुमार हैदरगंज गांव का रहने वाला था, जबकि राजेश्वरी देवी और रिंकी देवी बिजौरा गांव की निवासी थीं।

पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है जबकि फरार चालक का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।

भाषा सं जफर जोहेब

जोहेब

शीर्ष 5 समाचार