उप्र में मुठभेड़ के बाद तीन लुटेरे गिरफ्तार

Ads

उप्र में मुठभेड़ के बाद तीन लुटेरे गिरफ्तार

  •  
  • Publish Date - September 29, 2021 / 11:00 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:48 PM IST

मुजफ्फरनगर (उप्र), 29 सितंबर (भाषा) उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले में पुलिस के साथ मुठभेड़ के बाद तीन लुटेरों को गिरफ्तार किया गया है। इन पर एक बुजुर्ग से एक लाख रुपये लूटने का आरोप है।

पुलिस ने बुधवार को बताया कि मंगल, सोनू और अनुज को मंगलवार की शाम को गिरफ्तार किया गया। मुठभेड़ में मंगल और सोनू को गोली लग गई और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इन्होंने जिले के बामनहेरी इलाके में 14 सितंबर को एक व्यक्ति को कथित तौर पर लूटा था।

उन्होंने बताया कि आरोपियों के पास से 20 हजार रुपये नगद, दो देसी पिस्तौल और एक बाइक बरामद हुई है।

भाषा निहारिका मनीषा

मनीषा