एंबुलेंस और बाइक की आमने-सामने हुई जोरदार भिड़ंत, तीन युवकों की दर्दनाक मौत

उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले में शुक्रवार रात एंबुलेंस और मोटरसाइकिल के बीच टक्कर में मोटरसाइकिल सवार तीन युवकों की मौत हो गयी।

एंबुलेंस और बाइक की आमने-सामने हुई जोरदार भिड़ंत, तीन युवकों की दर्दनाक मौत
Modified Date: November 29, 2022 / 08:56 pm IST
Published Date: November 6, 2021 1:22 pm IST

हमीरपुर (उप्र)।  उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले में शुक्रवार रात एंबुलेंस और मोटरसाइकिल के बीच टक्कर में मोटरसाइकिल सवार तीन युवकों की मौत हो गयी।

ये भी पढ़ें : ट्रायल रूम में महिला का वीडियो बना रहे थे दो शख्स, चीखते हुए बाहर आई महिला

हमीरपुर जिले के अपर पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार ने शनिवार को बताया कि शुक्रवार की रात करीब नौ बजे कानपुर के सजेती क्षेत्र के दुर्गा मोड़ पर एक निजी एंबुलेंस की टक्कर लगने से मोटरसाइकिल सवार ज्ञानेंद्र (28), अक्कू उर्फ आकाश (18) व दिनेश उर्फ छन्नू (19) की मौत हो गयी। तीनों हमीरपुर जिले के रहने वाले थे। शवों का यहां पोस्टमॉर्टम करवाया जा रहा है।

ये भी पढ़ें :  पाकिस्तानी क्रिकेट प्लेयर के पिता का निधन, टीम छोड़ वापस लौटना पड़ा घर

उन्होंने बताया कि तीनों कानपुर से हमीरपुर आ रहे थे और हेलमेट नहीं लगाए थे।

ये भी पढ़ें :  आजादी की 75 वीं वर्षगांठ पर कांग्रेस का हीरक महोत्सव, मंत्री शिव डहरिया फिल्म सब कमेटी में शामिल

 


लेखक के बारे में