अमरोहा में ट्रक की चपेट में आने से मोटरसाइकिल सवार तीन युवकों की मौत

अमरोहा में ट्रक की चपेट में आने से मोटरसाइकिल सवार तीन युवकों की मौत

अमरोहा में ट्रक की चपेट में आने से मोटरसाइकिल सवार तीन युवकों की मौत
Modified Date: July 19, 2026 / 09:47 pm IST
Published Date: July 19, 2026 9:47 pm IST

अमरोहा (उप्र), 19 जुलाई (भाषा) अमरोहा जिले के बछरायूं क्षेत्र में रविवार को गजरौला-बछरायूं मार्ग पर एक ट्रक (कैंटर) से आगे निकलने की कोशिश के दौरान उसकी चपेट में आने से मोटरसाइकिल सवार तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई।

पुलिस अधीक्षक लाखन सिंह यादव ने बताया कि रविवार शाम करीब साढ़े छह बजे गजरौला की ओर से एक मोटरसाइकिल पर तीन युवक आ रहे थे और आगे चल रहे ट्रक को पार करने की कोशिश के दौरान उनकी मोटरसाइकिल उससे टकरा गई।

उन्होंने बताया कि हादसे में मोटरसाइकिल सवार कासिम (23), सरफराज (35) और शारिक (25) की मौत हो गई।

उन्होंने बताया कि वे तीनों मंडी धनौरा थाना क्षेत्र के कटरा मोहल्ले के निवासी थे।

यादव ने बताया कि टक्कर के बाद ट्रक बिजली के एक खंभे से टकराकर खेत में पलट गया। हादसे में कैंटर चालक वसीम और परिचालक फरीद घायल हो गए। दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि मृतकों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे गए हैं।

भाषा सं. सलीम सिम्मी

सिम्मी


लेखक के बारे में