नशीले पदार्थ हेरोइन के साथ दो गिरफ्तार

Ads

नशीले पदार्थ हेरोइन के साथ दो गिरफ्तार

  •  
  • Publish Date - August 10, 2022 / 05:10 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:22 PM IST

सोनभद्र (उप्र), 10 अगस्त (भाषा) उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले में नशीले पदार्थों के दो तस्करों को करीब 25 लाख रुपये की हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि आरती देवी और अजय पासवान को मंगलवार रात उस समय गिरफ्तार किया गया जब पुलिस की एक टीम ने उनकी कार को जांच करने के लिए रोका और उनके पास से करीब दो लाख रुपये की 250 ग्राम हेरोइन बरामद की।

अपर पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार ने बताया कि पूछताछ के दौरान आरोपियों ने बताया कि उन्हें चंदौली के मुगलसराय से नशीला पदार्थ मिलता था और वे रॉबर्ट्सगंज में इसे बेचते थे ।

पुलिस इस गिरोह के बारे में जांच कर रही है।

भाषा सं जफर रंजन

रंजन