उप्र : मिट्टी खोदते समय ढहा टीला, दो लड़कों की दबकर मौत

Ads

उप्र : मिट्टी खोदते समय ढहा टीला, दो लड़कों की दबकर मौत

  •  
  • Publish Date - October 24, 2024 / 03:48 PM IST,
    Updated On - October 24, 2024 / 03:48 PM IST

बरेली, 24 अक्टूबर (भाषा) उत्तर प्रदेश में बरेली जिले के बिथरी चैनपुर में बृहस्पतिवार को दो लड़कों की मिट्टी की खोदाई करते समय टीला ढहने से उसके नीचे दबकर मौत हो गयी।

पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि बिथरी चैनपुर थाना क्षेत्र के तैय्यतपुर में करीब नौ बजे तैयातपुर के 15 वर्षीय मोहित और 13 साल वर्षीय रवि दीपावली के त्योहार के मद्देनजर मंदिर परिसर की लिपाई के लिए गांव के पास स्थित एक टीले से मिट्टी लेने गए थे।

सूत्रों के मुताबिक जब वे मिट्टी खोद रहे थे तभी अचानक टीला ढह गया और दोनों लड़के मिट्टी के नीचे दब गये।

उन्होंने बताया कि ग्रामीणों ने जानकारी मिलते होते ही दोनों लड़कों को मिट्टी से बाहर निकाला और वे उन्हें स्थानीय डॉक्टर के पास ले गए जिसने दोनों को मृत घोषित कर दिया।

सूत्रों ने बताया कि पुलिस दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए ले गयी।

भाषा सं. सलीम

मनीषा राजकुमार

राजकुमार