वृंदावन के दो प्रमुख मंदिरों में दो श्रद्धालुओं की मौत, सामने आई ये वजह

Ads

मंदिर में दर्शन को आए दो श्रद्धालुओं की शनिवार को अचानक तबियत बिगड़ने के बाद मौत हो गई। 

  •  
  • Publish Date - March 12, 2022 / 10:58 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:57 PM IST

मथुरा।  जिले के ठाकुर बांकेबिहार मंदिर और बरसाने की राधारानी मंदिर में दर्शन को आए दो श्रद्धालुओं की शनिवार को अचानक तबियत बिगड़ने के बाद मौत हो गई।

यह भी पढ़ें: सेवानिवृत्ति के बाद संविदा नियुक्ति का हो रहा विरोध, तृतीय वर्ग कर्मचारी संघ ने खोला मोर्चा

ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर के प्रबंधक मुनीश शर्मा ने बताया कि मुंबई से 50 महिला श्रद्धालुओं का एक समूह मंदिर में ठाकुरजी के दर्शन को आया था और इसी दौरान मधु अग्रवाल (60) की अचानक तबियत बिगड़ गयी।

उन्होंने बताया कि अग्रवाल मंदिर परिसर में ही बेहोश हो गई, जिसके बाद उन्हें तत्काल जिला संयुक्त चिकित्सालय ले जाया गया लेकिन उनकी रास्ते में ही मौत हो गई थी।

यह भी पढ़ें: अधिकारियों पर दबाव डालकर चंदा वसूली करवा रही भाजपा, पूर्व सीएम ने पार्टी पर लगाया गंभीर आरोप

अस्पताल के प्रभारी डॉ. हर्षवर्धन ने बताया कि फिलहाल हम कुछ पक्का नहीं कह सकते हैं लेकिन शायद उनकी मौत का कारण ब्लडशुगर का बहुत कम हो जाना है। वहीं, बरसाने में पटानकोट से राधारानी मंदिर में दर्शन के लिए परिवार के साथ आए 65 वर्षीय चरण दास की मंदिर के बाहर ही मौत हो गई।

डॉक्टरों ने बताया कि दास की मौत दिन का दौरा पड़ने से हुई है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, दास के परिजन इस संबंध में कोई कार्रवाई नहीं चाहते थे और वे शव लेकर लौट गए।

यह भी पढ़ें: छत्तीसगढ़ कांग्रेस ने 19 दिन पहले ही पूरा कर लिया सदस्यता अभियान, पूरा हुआ 10 लाख सदस्य बनाने का टारगेट