आगरा (उप्र), 12 मार्च (भाषा) आगरा जिले के किरावली इलाके में ट्रक के एक वाहन से टकराने से वाहन सवार दो लोगों की मौत हो गई तथा 24 अन्य घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।
पुलिस उपायुक्त (पश्चिमी) आदित्य ने बताया कि 11 और 12 मार्च की दरमियानी रात कुछ लोग नामकरण समारोह में शामिल होने के लिए एक वाहन से जा रहे थे , रास्ते में किरावली थाना क्षेत्र के दक्षिणी बाइपास पर उनकी गाड़ी जब सर्विस मार्ग पर आने के लिए मुड़ी, तभी पीछे से आ रहे एक ट्रक ने उसे जोरदार टक्कर मार दी।
उन्होंने बताया कि टक्कर के बाद वाहन पलट गया और उसमें सवार हरीश (45) और साहब सिंह (50) की मौत हो गई।
पुलिस उपायुक्त ने बताया कि इस दुर्घटना में 24 लोग घायल भी हुए हैं जिन्हें सरोजनी नायडू मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है, उनमें से कुछ घायलों की हालत नाजुक बनी हुई है।
उन्होंने बताया की ट्रक को कब्जे में ले लिया गया है और चालक की तलाश की जा रही है।
भाषा सं सलीम शोभना
शोभना