पीलीभीत में मोटरसाइकिल की आमने-सामने की टक्कर में दो लोगों की मौत

Ads

पीलीभीत में मोटरसाइकिल की आमने-सामने की टक्कर में दो लोगों की मौत

  •  
  • Publish Date - March 4, 2026 / 11:06 PM IST,
    Updated On - March 4, 2026 / 11:06 PM IST

पीलीभीत (उप्र), चार मार्च (भाषा) पीलीभीत जिले में बुधवार को दो मोटरसाइकिल की आमने-सामने की टक्कर में दो युवकों की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।

बिलसंडा थाना क्षेत्र के अंतर्गत बीसलपुर-बिलसंडा मार्ग पर गौहनिया गांव के पास ये हादसा हुआ।

बिलसंडा थाना प्रभारी सिद्धांत शर्मा ने बताया कि दोनों क्षतिग्रस्त मोटरसाइकिलों को जब्त कर लिया गया है।

पुलिस के मुताबिक, मृतकों में एक की पहचान बिलसंडा थाने के जमुनिया तल्लाक ईटगांव निवासी सुरेंद्र कुमार उर्फ हरीश कुमार (26) के रूप में हुई। वह गंगुआपुर गांव स्थित अपनी ससुराल से लौट रहे थे, तभी सामने से आ रही दूसरी मोटरसाइकिल से उनकी टक्कर हो गई।

दूसरे मृतक की पहचान धनपाल (25) के रूप में हुई जो पड़ोसी जिले शाहजहांपुर के पुवायां थाने के बधेला बड़ागांव के रहने वाले थे।

भाषा सं जफर

शफीक

शफीक