मुजफ्फरनगर में दो मोटरसाइकिलों की टक्कर में दो लोगों की मौत

मुजफ्फरनगर में दो मोटरसाइकिलों की टक्कर में दो लोगों की मौत

मुजफ्फरनगर में दो मोटरसाइकिलों की टक्कर में दो लोगों की मौत
Modified Date: June 28, 2026 / 08:59 am IST
Published Date: June 28, 2026 8:59 am IST

मुजफ्फरनगर (उप्र), 28 जून (भाषा) उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले के सिकंदरपुर गांव के पास दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने की टक्कर में दो लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) लक्ष्मण वर्मा ने बताया कि यह हादसा शनिवार शाम को हुआ।

मृतकों की पहचान समरपाल (48) और आज़ाद (45) के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है।

भाषा सं आनन्द शोभना

शोभना


लेखक के बारे में