अमेठी में ट्रक और सवारी गाड़ी के बीच टक्कर : दो श्रमिकों की मौत, 16 घायल

Ads

अमेठी में ट्रक और सवारी गाड़ी के बीच टक्कर : दो श्रमिकों की मौत, 16 घायल

  •  
  • Publish Date - August 30, 2023 / 08:42 AM IST,
    Updated On - August 30, 2023 / 08:42 AM IST

अमेठी, 30 अगस्त (भाषा) उत्तर प्रदेश के अमेठी जिले के कमरौली थाना क्षेत्र में बुधवार तड़के एक ट्रक और सवारी गाड़ी के बीच हुई टक्कर में दो श्रमिकों की मौत हो गई जबकि 16 अन्य घायल हो गए।

कमरौली थाने के प्रभारी अभिनेश कुमार ने बताया कि वाराणसी की एक ब्रेड फैक्टरी में काम करने वाले कुल 18 मजदूर एक सवारी गाड़ी से लखनऊ की तरफ जा रहे थे, तभी तड़के लगभग चार बजे कमरौली में उतलवा के पास लखनऊ-वाराणसी राजमार्ग पर संभवत: चालक को झपकी लगने की वजह से वाहन एक ट्रक से टकरा गया।

कुमार के मुताबिक, इस हादसे में मनोज कुमार (30) और रामकिशोर (30) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 16 अन्य मजदूर घायल हो गए, जिनमें से आठ को गंभीर चोटें आई हैं।

कुमार के अनुसार, सभी मजदूर सीतापुर जिले के रहने वाले हैं। उन्होंने बताया कि घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है और दोनों शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

भाषा

सं सलीम पारुल

पारुल