सड़क हादसे में मोटरसाइकिल सवार दो व्यक्तियों की मौत

Ads

सड़क हादसे में मोटरसाइकिल सवार दो व्यक्तियों की मौत

  •  
  • Publish Date - May 30, 2022 / 07:44 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 07:59 PM IST

फतेहपुर (उप्र), 30 मई (भाषा) उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले के ललौली थाना क्षेत्र में सोमवार को बांदा-टांडा राजमार्ग में खटौली गांव के नजदीक लोडर वाहन की टक्कर लगने से मोटरसाइकिल सवार दो व्यक्तियों की मौत हो गई। पुलिस ने इसकी जानकारी दी ।

ललौली थाने के प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) आलोक कुमार पाण्डेय ने बताया कि क्षेत्र के कोरारी गांव का रहने वाला अनूप सिंह (50) अपने रिश्तेदार विजयपाल सिंह (52) के साथ किसी काम से खटौली गांव गए थे। उन्होंने बताया कि सोमवार दोपहर करीब एक बजे वापस अपने कोरारी गांव लौट रहे थे, तभी तेज रफ्तार एक लोडर वाहन ने उनकी मोटरसाइकिल में टक्कर मार दी, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए।

उन्होंने बताया कि घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को तत्काल उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया, जहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।

एसएचओ ने बताया कि दोनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है और हादसे के जिम्मेदार वाहन को पकड़ लिया गया है और उसके भागे हुए चालक की तलाश की जा रही है।

भाषा सं जफर रंजन

रंजन