Four people died
मऊ: मऊ जिले के दोहरीघाट क्षेत्र में बृहस्पतिवार रात दो वाहनों की आमने-सामने की टक्कर में दो लोगों की मृत्यु हो गई तथा 17 अन्य घायल हो गए। पुलिस क्षेत्राधिकारी (नगर) धनंजय मिश्रा ने बताया कि आजमगढ़ के महाराजगंज इलाके से शव लेकर मऊ के मुक्तिधाम दोहरीघाट में अंतिम संस्कार करके लोग एक वाहन से लौट रहे थे। उन्होंने बताया कि शाम करीब सात बजे आजमगढ़ की ओर से आ रही एक कार से वाहन की आमने-सामने की टक्कर हो गई।
उन्होंने बताया कि हादसे में जगदीश (70) और रामाश्रय (65) की मृत्यु हो गई तथा 17 अन्य घायल हो गए। उनमें से दो को गंभीर हालत के मद्देनजर काशी हिंदू विश्वविद्यालय अस्पताल भेज दिया गया। मिश्रा ने बताया कि पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे हैं।