उत्तर प्रदेश के भदोही में मोटरसाइकिल के पेड़ से टकराने के बाद दो युवकों की मौत

Ads

उत्तर प्रदेश के भदोही में मोटरसाइकिल के पेड़ से टकराने के बाद दो युवकों की मौत

  •  
  • Publish Date - February 5, 2024 / 04:08 PM IST,
    Updated On - February 5, 2024 / 04:08 PM IST

भदोही (उप्र) पांच फरवरी (भाषा) भदोही जिले में मोटरइसाइकिल अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई, जिससे उस पर सवार दो युवकों की मौत हो गयी और एक गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने सोमवार को बताया कि हादसा जिले के सुरयावा थाना के भटेवरा गांव में रविवार देर शाम हुआ जब एक मोटरसाइकिल पर सवार गिरिजा शंकर गौतम (40), आशीष मौर्या (30) और दिलीप अग्रहरी (30) रामपुर घाट से एक व्यक्ति के अंतिम संस्कार में शामिल होकर वापस अपने घर को लौट रहे थे।

प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) शेष नाथ पाल ने कहा, ‘‘ उनकी मोटरसाइकिल भटेवरा नहर के पास एक शीशम के पेड़ से भिड़ गई। तीनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां शंकर को मृत घोषित कर दिया गया और आशीष तथा दिलीप को वाराणसी रेफर कर दिया गया।’’

उन्होंने बताया कि रास्ते में आशीष ने दम तोड़ दिया और दिलीप का एक निजी अस्पताल में उपचार किया जा रहा है।

पाल ने कहा, ‘‘ मोटरसाइकिल सवार तीनों युवकों ने शराब पी हुई थी।’’

उन्होंने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

भाषा सं आनन्द खारी

खारी