उप्र में हादसे में दो युवकों की मौत

Ads

उप्र में हादसे में दो युवकों की मौत

  •  
  • Publish Date - April 18, 2022 / 04:45 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:58 PM IST

मुजफ्फरनगर (उप्र) 18 अप्रैल (भाषा) उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले में देहरादून-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग पर मंदुरपुर के निकट एक कार और ट्रैक्टर की टक्कर होने से दो युवकों की मौत हो गई और दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गये। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार रविवार रात चार दोस्त सौरभ, मोहित, प्रियांशु और अजय दिल्ली से देहरादून जा रहे थे, तभी यह हादसा हुआ।

पुलिस के अनुसार हादसे में सौरभ और मोहित की मौत हो गई। उन्होंने बताया कि घायलों को मुजफ्फरनगर मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।

पुलिस ने बताया कि ट्रैक्टर चालक अनिल कुमार भी हादसे में मामूली रूप से घायल हुआ है।

भाषा सं आनन्द

देवेंद्र

देवेंद्र