उत्तर प्रदेश में मोटरसाइकिलों की टक्कर में दो युवकों की मौत

उत्तर प्रदेश में मोटरसाइकिलों की टक्कर में दो युवकों की मौत

उत्तर प्रदेश में मोटरसाइकिलों की टक्कर में दो युवकों की मौत
Modified Date: August 9, 2023 / 11:28 am IST
Published Date: August 9, 2023 11:28 am IST

गोंडा (उप्र), नौ अगस्त (भाषा) गोंडा जिले में दो मोटरसाइकिलों की टक्कर में दो युवकों की मौत हो गयी। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।

मनकापुर के थाना प्रभारी सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि मोतीगंज थाना क्षेत्र के विद्यानगर का निवासी रमन गुप्ता (20) मंगलवार देर रात अपने ही गांव के मोनू चौरसिया पुत्र थुल्लुर के साथ मोटरसाइकिल से घर लौट रहा था। मनकापुर थाना क्षेत्र के तुर्काडीहा निवासी अमित (23) भी अपनी मोटरसाइकिल से झिलाही से मनकापुर की तरफ जा रहा था। रास्ते में गोंडा-मनकापुर मार्ग पर बंजरिया गांव के पास दोनों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई।

उन्होंने बताया कि इस हादसे में दोनों वाहन चालकों की मौके पर ही मौत हो गई। मोनू को भी गंभीर चोट आई है। उसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।

पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले में जांच जारी है।

भाषा सं सलीम सुरभि

सुरभि


लेखक के बारे में