कन्नौज, एक जून (भाषा) उत्तर प्रदेश के कन्नौज जिले में कानपुर-अलीगढ़ राजमार्ग पर सोमवार सुबह एक तेज रफ्तार कार एक मिनी बस से टकरा गई, जिससे उसमें सवार दो युवकों की मौत हो गई।
पुलिस के मुताबिक, हादसे में कार चालक गंभीर रूप से घायल हो गया और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पुलिस अधीक्षक (एसपी) विनोद कुमार ने बताया कि मृतकों की शिनाख्त विशाल सिंह (33) और अंबर कटियार (35) के रूप में हुई है।
कुमार ने बताया कि हादसे के बाद मिनी बस चालक वाहन छोड़ भाग गया। उन्होंने कहा कि दोनों मृतकों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए गए हैं और हादसे की जांच की जा रही है।
भाषा
सं जफर पारुल
पारुल