अमेठी में ट्रक की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार दो युवकों की मौत

Ads

अमेठी में ट्रक की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार दो युवकों की मौत

  •  
  • Publish Date - December 2, 2023 / 09:20 PM IST,
    Updated On - December 2, 2023 / 09:20 PM IST

अमेठी (उप्र) दो दिसंबर (भाषा) उत्तर प्रदेश के अमेठी जिले के कमरौली थाना क्षेत्र के जाफरगंज बाजार के पास शनिवार शाम एक ट्रक की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गयी। पुलिस ने यह जानकारी दी।

कमरौली के थाना प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) अभिनेश कुमार ने बताया कि थाना क्षेत्र के जाफरगंज बाजार में ट्रक ने एक बाइक को टक्कर मार दी जिससे बाइक पर सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गयी।

उन्होंने बताया कि पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है । उन्होंने बताया कि शवों की शिनाख्त की जा रही है और उनकी उम्र लगभग 25 वर्ष के करीब आंकी गयी है।

एसएचओ ने बताया कि शवों को कब्जे में लेकर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है और लोगों की मदद से शवों के पहचान का प्रयास किया जा रहा है।

भाषा सं आनन्द रंजन

रंजन