उप्र: गाजियाबाद में शव छीनने की कोशिश करने को लेकर भीम आर्मी के 10 कार्यकर्ता गिरफ्तार

उप्र: गाजियाबाद में शव छीनने की कोशिश करने को लेकर भीम आर्मी के 10 कार्यकर्ता गिरफ्तार

उप्र: गाजियाबाद में शव छीनने की कोशिश करने को लेकर भीम आर्मी के 10 कार्यकर्ता गिरफ्तार
Modified Date: November 29, 2022 / 08:30 pm IST
Published Date: October 3, 2021 12:36 am IST

गाजियाबाद (उप्र), दो अक्टूबर (भाषा) उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में 26 वर्षीय एक दलित युवक का शव उसके रिश्तेदारों से छीनने का प्रयास करने के आरोप में शनिवार को भीम आर्मी के 10 कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया गया। वे लोग इस पर कथित तौर पर राजनीति करना चाहते थे। पुलिस ने यह जानकारी दी।

गाजियाबाद के पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) इराज राजा ने कहा कि युवक के परिवार की मांग प्रशासन द्वारा पहले ही मान ली गई थी और परिजन शव को अंतिम संस्कार के लिए ले जा रहे थे। उन्होंने कहा कि इसके बावजूद प्रदर्शन करने के मकसद से भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं ने ”युवक के शव को छीनने की कोशिश की।”

राजा ने कहा कि करीब ढाई महीने पहले राहुल नाम के युवक को तीन लोगों ने लाठियों और लोहे की छड़ से बुरी तरह पीटा था और उपचार के दौरान शनिवार को उसकी मौत हो गई। राहुल लोनी पुलिस थानाक्षेत्र अंतर्गत संगम विहार इलाके में रहता था।

उन्होंने कहा कि पुलिस तीनों आरोपियों- अंकित, पूजन और मोनू- को गिरफ्तार कर चुकी है।

भाषा शफीक सुभाष

सुभाष


लेखक के बारे में