उप्र आदित्यनाथ सिविल सेवा दिवस

Ads

उप्र आदित्यनाथ सिविल सेवा दिवस

  •  
  • Publish Date - April 21, 2026 / 02:23 PM IST,
    Updated On - April 21, 2026 / 02:23 PM IST

लखनऊ, 21 अप्रैल (भाषा) उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को राष्ट्रीय सिविल सेवा दिवस के अवसर पर नौकरशाहों से कहा कि ‘‘विकसित भारत-विकसित उत्तर प्रदेश’’ के निर्माण में उनकी अथक मेहनत, समर्पण और योगदान वास्तव में सराहनीय है।

योगी आदित्यनाथ ने ‘एक्स’ पर पोस्ट कर कहा, ‘‘प्रशासनिक व्यवस्था के सशक्त आधार, हमारे सभी सिविल कार्मिकों को राष्ट्रीय सिविल सेवा दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। ‘विकसित भारत-विकसित उत्तर प्रदेश’ के निर्माण की दिशा में आप सभी का अथक परिश्रम, समर्पण और योगदान अभिनंदनीय है।’’

उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘सेवा, समर्पण और कर्तव्य के प्रति समर्पण के माध्यम से राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले सभी सिविल सेवकों को सिविल सेवा दिवस की शुभकामनाएं। राष्ट्र निर्माण के प्रति आपका समर्पण देश की प्रगति की आधारशिला के रूप में कार्य करता है। आप में से प्रत्येक की ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा लगातार सुशासन की भावना को मजबूत करती है।’’

उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा, ‘‘भारतीय प्रशासनिक सेवा सहित वर्तमान में विभिन्न सिविल सेवाओं में कार्यरत अखिल भारतीय सेवाओं के सभी अधिकारियों को सिविल सेवा दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।’’

केंद्र सरकार हर साल 21 अप्रैल को ‘सिविल सेवा दिवस’ के रूप में मनाती है। इस दिन लोक सेवक नागरिकों के हित के प्रति समर्पण और सार्वजनिक सेवा एवं कार्य में उत्कृष्टता को लेकर अपनी प्रतिबद्धताओं को दोहराते हैं।

भाषा जफर खारी

खारी