UP Crime News: ग्राहक बनकर आई महिला, फिर दुकानदार के साथ किया ऐसा काम, 19 सेकेंड का CCTV वीड‍ियो देख आप भी रह जाएंगे हैरान

Ads

UP Crime News: ग्राहक बनकर आई महिला, फिर दुकानदार के साथ किया ऐसा काम, 58 सेकेंड का CCTV वीड‍ियो देख आप भी रह जाएंगे हैरान

  •  
  • Publish Date - April 3, 2026 / 12:42 PM IST,
    Updated On - April 3, 2026 / 12:42 PM IST

UP Crime News | Photo Credi: IBC24

HIGHLIGHTS
  • अयोध्या में दिनदहाड़े महिला ने पिस्टल की नोक पर सोने के जेवर लूटे
  • घटना का 19 सेकेंड का CCTV फुटेज वायरल
  • पुलिस ने आरोपियों की पहचान कर ली है और गिरफ्तारी के लिए टीमें गठित की हैं

अयोध्या: UP Crime News सर्राफा बाजारों में सुरक्षा के लिए जगह जगहों पर कैमरे लगाए जाते हैं ताकि चोरी जैसी घटनाओं पर नजर रखी जा सके, लेकिन इसके बाद भी चोर अपनी हरकतों से बाज नहीं आते। ऐसा ही एक मामला उत्तर प्रदेश के अयोध्या जिले से सामने आया है, जहां एक महिला ने पिस्टल की नोक पर सोने के जेवर लूट लिए और अपने साथी के साथ मौके से फरार हो गई। दिनदहाड़े हुई एक दुस्साहसिक लूट की घटना ने सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

UP Viral Video मिली जानकारी के अनुसार, घटना रुदौली के कोठी मोहल्ले की है। दरअसल, यहां स्थि​त एक महेश ज्वेलर्स की दुकान है। गुरुवार को दिनदहाड़े यहां लूट की वारदात हुई है। बताया जा रहा है कि दुकान में एक महिला बुर्का पहनकर आती है और आभूषण दिखने के लिए कहती है। दुकानदार ने महिला के सामने आभूषण रख दिए। कुछ देर बाद महिला बाहर निकल जाती है। आसपास का जायजा लेकर वह वापस दुकान में आती है और व्यापारी को पिस्तौल दिखाकर काउंटर पर रखा आभूषण उठा लेती है। जिसके बाद वो बाहर में खड़े अपने साथी के साथ फरार हो जाती है। दुकानदार और आसपास के लोगों ने उनका पीछा करने की कोशिश की, लेकिन वो पकड़ में नहीं आ सके। घटना का 19 सेकेंड का CCTV (19 Second CCTV Footage) वीड‍ियो भी सामने आया है।

यह पूरी घटना दुकान और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है। घटना की शिकायत के बाद पुलिस ने करीब 50 से अधिक कैमरों की फुटेज खंगाली है और आरोपियों की पहचान के लिए दो टीमें गठित की हैं। फिलहाल पुलिस ने आरोपियों की पहचान कर ली है और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस आरोपियों की तलाश में लगातार दबिश दी जा रही है।

इन्हें भी पढ़ें:-

घटना कहाँ हुई?

अयोध्या जिले के रुदौली के कोठी मोहल्ले में महेश ज्वेलर्स की दुकान पर।

लूट में कितने लोग शामिल थे?

एक महिला और उसका साथी।

क्या घटना CCTV में कैद हुई है?

हाँ, पूरी घटना 19 सेकेंड के फुटेज में कैद हुई है।