UP Crime News: ग्राहक बनकर आई महिला, फिर दुकानदार के साथ किया ऐसा काम, 19 सेकेंड का CCTV वीडियो देख आप भी रह जाएंगे हैरान
UP Crime News: ग्राहक बनकर आई महिला, फिर दुकानदार के साथ किया ऐसा काम, 58 सेकेंड का CCTV वीडियो देख आप भी रह जाएंगे हैरान
UP Crime News | Photo Credi: IBC24
अयोध्या: UP Crime News सर्राफा बाजारों में सुरक्षा के लिए जगह जगहों पर कैमरे लगाए जाते हैं ताकि चोरी जैसी घटनाओं पर नजर रखी जा सके, लेकिन इसके बाद भी चोर अपनी हरकतों से बाज नहीं आते। ऐसा ही एक मामला उत्तर प्रदेश के अयोध्या जिले से सामने आया है, जहां एक महिला ने पिस्टल की नोक पर सोने के जेवर लूट लिए और अपने साथी के साथ मौके से फरार हो गई। दिनदहाड़े हुई एक दुस्साहसिक लूट की घटना ने सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
UP Viral Video मिली जानकारी के अनुसार, घटना रुदौली के कोठी मोहल्ले की है। दरअसल, यहां स्थित एक महेश ज्वेलर्स की दुकान है। गुरुवार को दिनदहाड़े यहां लूट की वारदात हुई है। बताया जा रहा है कि दुकान में एक महिला बुर्का पहनकर आती है और आभूषण दिखने के लिए कहती है। दुकानदार ने महिला के सामने आभूषण रख दिए। कुछ देर बाद महिला बाहर निकल जाती है। आसपास का जायजा लेकर वह वापस दुकान में आती है और व्यापारी को पिस्तौल दिखाकर काउंटर पर रखा आभूषण उठा लेती है। जिसके बाद वो बाहर में खड़े अपने साथी के साथ फरार हो जाती है। दुकानदार और आसपास के लोगों ने उनका पीछा करने की कोशिश की, लेकिन वो पकड़ में नहीं आ सके। घटना का 19 सेकेंड का CCTV (19 Second CCTV Footage) वीडियो भी सामने आया है।
यह पूरी घटना दुकान और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है। घटना की शिकायत के बाद पुलिस ने करीब 50 से अधिक कैमरों की फुटेज खंगाली है और आरोपियों की पहचान के लिए दो टीमें गठित की हैं। फिलहाल पुलिस ने आरोपियों की पहचान कर ली है और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस आरोपियों की तलाश में लगातार दबिश दी जा रही है।
यूपी – अयोध्या में बुर्का पहने एक महिला कस्टमर बनकर ज्वेलरी शॉप में घुसी। पिस्टल दिखाकर सोने का हार और चेन लूटकर ले गई। कुछ दूरी पर बाइक सवार उसका साथी खड़ा था। वो बाइक पर बैठी और फुर्र हो गई। pic.twitter.com/aq49SRFA5J
— Sachin Gupta (@Sachingupta) April 3, 2026
इन्हें भी पढ़ें:-
- Jitu Patwari News : आधी रात खुला दिखा विधानसभा सचिवालय, जीतू पटवारी और पीसी शर्मा पहुंचे मौके पर, बीजेपी परलगाए ये गंभीर आरोप
- IPL 2026 KKR Vs SRH: SRH ने खोला जीत का खाता, KKR को इतने रनों से दी मात, इस खिलाड़ी ने बल्ले और गेंद दोनों से दिखाया कमाल
- Vande Bharat: दीदी के गढ़ में शाह की हुंकार! TMC ने दिखाए काले झंडे तो BJP कार्यकर्ताओं से हुई झड़प, क्या सुवेंदु अधिकारी एक बार फिर ममता बनर्जी के लिए बड़ी मुसीबत बनेंगे?

Facebook


