उप्र: बलिया में मां और दो नवजात शिशुओं की मौत के मामले में चिकित्सक गिरफ्तार

Ads

उप्र: बलिया में मां और दो नवजात शिशुओं की मौत के मामले में चिकित्सक गिरफ्तार

  •  
  • Publish Date - March 30, 2026 / 07:50 PM IST,
    Updated On - March 30, 2026 / 07:50 PM IST

बलिया, 30 मार्च (भाषा) उत्तर प्रदेश के बलिया में एक निजी अस्पताल में मां और दो नवजात शिशुओं की कथित तौर पर लापरवाही से मौत के मामले में एक चिकित्सक को सोमवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि दुबहड़ थाना क्षेत्र के रामपुर बोहा निवासी सोनू यादव की तहरीर पर 13 मार्च को एक निजी अस्पताल के चिकित्सक डॉ. आदित्य सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था।

पुलिस के मुताबिक, सोनू यादव ने शिकायत में आरोप लगाया था कि वह अपनी 27 वर्षीय पत्नी रिंकू देवी को प्रसव पीड़ा होने पर जगदीशपुर स्थित एक निजी अस्पताल ले गया था, जहां ऑपरेशन के दौरान चिकित्सकों की लापरवाही के कारण रिंकू और दो जुड़वा शिशुओं की मौत हो गई।

बलिया शहर के पुलिस उपाधीक्षक मोहम्मद उस्मान ने बताया कि पुलिस ने आरोपी डॉ. आदित्य सिंह (32) को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

भाषा सं सलीम रवि कांत जितेंद्र

जितेंद्र