मुजफ्फरनगर, तीन मई (भाषा) उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले में पुलिस ने मादक पदार्थ तस्करी से जुड़े एक गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए पांच तस्करों को गिरफ्तार किया। एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि मौके से एक करोड़ रुपये मूल्य का 250 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) संजय कुमार ने बताया कि सूचना के आधार पर पुलिस ने एक मिनी ट्रक और एक कार को रोका।
उन्होंने बताया कि वाहनों की जांच में 250 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ, जिसकी कीमत करीब एक करोड़ रुपये आंकी गई है।
अधिकारी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मोहम्मद सुल्तान, गुड्डू, किफायतुल्ला, सोनू और जितेंद्र के रूप में हुई है।
उन्होंने बताया कि पूछताछ में सामने आया कि गांजे की तस्करी ओडिशा से पश्चिमी उत्तर प्रदेश में की जा रही थी।
पुलिस ने पांचों आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) और स्वापक औषधि एवं मन: प्रभावी पदार्थ (एनडीपीएस) अधिनियम की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया।
उन्होंने बताया कि मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।
भाषा सं आनन्द जितेंद्र
जितेंद्र