UP Electricity Bill Hike 2026/Image: AI Generated
UP Electricity Bill Hike 2026: देश में पिछले कुछ दिनों से पेट्रोल-डीजल, सीएनजी गैस सिलेंडर के दाम बढ़ने के बाद अब उत्तर प्रदेश में भीषण गर्मी के बीच आम आदमी को एक और तगड़ा झटका लगा है, यूपी पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (UPPCL) ने बिजली बिल में 10 फीसदी एक्स्ट्रा चार्ज लगाने का फैसला किया है, बताया जा रहा है कि अगले ही महीने से ही बिल बढ़कर आएगा।
कितना देना होगा अतिरिक्त शुल्क?
यह राशि फ्यूल सरचार्ज पर बढ़ोतरी के कारण बढ़ी है। जारी आदेश के अनुसार, जून महीने के बिजली बिल बढ़कर आएगा। उपभोक्ताओं को बिजली बिल के अलावा 10 फीसदी अतिरिक्त राशि भी चुकानी होगी। बिजली विभाग का कहना है कि बिजली उत्पादन और खरीद में आने वाली अतिरिक्त लागत की भरपाई के लिए फ्यूल सरचार्ज लगाने का फैसला लिया गया है।
बिजली कटौती से लोग परेशान
भीषण गर्मी में उपभोक्ता पहले से ही बिजली संकट और अघोषित बिजली कटौती की समस्या से जूझ रहे हैं। ऐसे में बिजली बिल में 10 फीसदी अतिरिक्त भार पड़ने से उपभोक्ताओं की जेब पर सीधा असर पड़ेगा।
ये भी पढ़ें