Rabri Devi Statement/Image Credit: X Handle
Rabri Devi Statement: पटना: बिहार से एक बड़ी खबर निकलकर सामने आई है। यहां पूर्व सीएम राबड़ी देवी को उनका सरकारी आवास ’10 सर्कुलर रोड’ खाली करने का अल्टीमेटम दिया गया है। वहीं दूसरी तरफ पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने अपने सरकारी आवास को खाली करने से साफ़ मना कर दिया है। वहीं इस मुद्दे को लेकर प्रदेश की सियासत गरमा गई है।
दरअसल, राबड़ी देवी ने पटना एयरपोर्ट पर मीडिया से बातचीत के दौरान बिहार सरकार को खुली चुनौती दी और कहा कि, वह किसी भी कीमत पर अपना आवास खाली नहीं करेंगी। राबड़ी देवी के इस बयान के बाद राजनीतिक गलियारों में नई बहस शुरू हो गई है। राबड़ी देवी अपने पोते इराज के जन्मदिन समारोह में शामिल होने के बाद पटना लौटी थीं। (Rabri Devi Statement) एयरपोर्ट पर पत्रकारों द्वारा सरकारी आवास खाली करने के आदेश को लेकर सवाल पूछे जाने पर उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा, ‘सम्राट चौधरी जितना भी फोर्स बुलाकर मकान खाली करवाना चाहें, मैं मकान नहीं खाली करूंगी।’
सम्राट चौधरी की सरकार को सीधी चुनौती
आवास खाली करने के सवाल पर राबड़ी देवी ने कहा-
फोर्स बुलाकर सम्राट चौधरी खाली करा लें, हम नहीं खाली करेंगे pic.twitter.com/lVXddWlxDQ
— Romita Tiwari (@romita_tiwari) May 30, 2026
Rabri Devi Statement: वहीं इस मामले में भाजपा की तरफ से भी प्रतिक्रिया आनी शुरू हो गई है। भाजपा प्रदेश प्रवक्ता नीरज कुमार ने पूर्व सीएम पर निशाना साधते हुए कहा कि, राबड़ी देवी, यह जंगलराज नहीं है, यहां कानून का पालन करना होगा। इलाज कराने के लिए सिंगापुर जाते हैं, पोते का जन्मदिन मनाने के लिए दिल्ली जाते हैं, (Rabri Devi Statement) और जब लूटने की बारी आती है तो बिहार चले आते हैं। यह सब नहीं चलने वाला है, कानून का सम्मान करना होगा। नीरज कुमार ने आगे कहा, ‘आखिर 10 सर्कुलर रोड में कौन सा खजाना छुपा कर रखा है लालू परिवार ने? अगर खजाना छिपा भी होगा तो बिहार पुलिस उसे खोजकर निकाल लेगी।
बिहार के उपमुख्यमंत्री और JDU नेता विजय कुमार चौधरी ने राबड़ी देवी के बयान पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है। डिप्टी सीएम चौधरी ने कहा कि, इस मामले में जो नियम हैं, उनका पालन करना होगा। कानून के मुताबिक ही काम होते हैं और सभी लोगों को नियमों का पालन करना चाहिए।
Rabri Devi Statement: बीजेपी के राज्यसभा सांसद भीम सिंह ने राबड़ी देवी के बयान को टकराव पैदा करने वाला बताया। (Rabri Devi Statement) उन्होंने कहा, राबड़ी देवी बिहार की मुख्यमंत्री रही हैं, उन्हें ऐसा बयान नहीं देना चाहिए। पूरी बिहार पुलिस की भी जरूरत नहीं है, एक दरोगा जाकर आवास खाली करा देगा।
इन्हे भी पढ़ें:-