Anuppur Tractor Accident News: ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से हुआ दर्दनाक हादसा, इतने लोगों की हुई मौत, 40 से ज्यादा की हालत गंभीर, सीएम ने जताया शोक

Ads

Anuppur Tractor Accident News: मध्यप्रदेश के अनूपपुर में ट्रैक्टर-ट्रॉली के अनियंत्रित होकर पलट जाने से छह लोगों की मौत हो गई।

  •  
  • Publish Date - May 30, 2026 / 03:26 PM IST,
    Updated On - May 30, 2026 / 03:31 PM IST

Anuppur Tractor Accident News/Image Credit: Social Media

HIGHLIGHTS
  • मध्य प्रदेश के अनूपपुर में अनियंत्रित होकर पलटा ट्रैक्टर।
  • हादसे में 6 लोगों की हुईं मौके पर मौत।
  • भीषण हादसे में गंभीर रूप से घायल हुए 40 से ज्यादा लोग

Anuppur Tractor Accident News: अनूपपुर: मध्यप्रदेश के अनूपपुर में ट्रैक्टर-ट्रॉली के अनियंत्रित होकर पलट जाने से छह लोगों की मौत हो गई जबकि 40 से अधिक लोग घायल हो गए। पुलिस के एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि यह दुर्घटना कर्णपाथर पुलिस थानाक्षेत्र के बिजजौरा गांव के पास हुई।

कैसे हुआ हादसा?

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जगन्नाथ मरकाम ने बताया कि ट्रैक्टर-ट्रॉली में करीब 50 लोग सवार थे और चालक के वाहन पर से नियंत्रण खो देने के कारण यह दुर्घटना हुई। (Anuppur Tractor Accident News) उन्होंने बताया कि ट्रैक्टर-ट्रॉली में सवार लोग पूजा के लिए पद्मनिया से बिजौरा गांव जा रहे थे। अधिकारी ने बताया कि दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि चार अन्य ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

सीएम डॉ.  यादव ने व्यक्त किया शोक

Anuppur Tractor Accident News: मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने शनिवार को घटना पर दुख व्यक्त करते हुए कहा, ‘बिजौरा गांव में श्रद्धालुओं को लेकर मंदिर जा रही ट्रैक्टर-ट्रॉली के पलटने से हुई सड़क दुर्घटना में लोगों की असामयिक मृत्यु और घायल होने की खबर अत्यंत दुखद है। (Anuppur Tractor Accident News) मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिवारों के साथ हैं।’

इन्हे भी पढ़ें:-