उप्र : विश्वविद्यालय परिसर में दहशत फैलाने वाला तेंदुआ पिंजरे में कैद

Ads

उप्र : विश्वविद्यालय परिसर में दहशत फैलाने वाला तेंदुआ पिंजरे में कैद

  •  
  • Publish Date - July 25, 2022 / 04:36 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 07:53 PM IST

सहारनपुर, 25 जुलाई (भाषा) उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले के ग्लोकल विश्वविद्यालय में घुसकर छात्र-छात्राओं के बीच दहशत फैलाने वाले तेंदुए को वन विभाग की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद सोमवार को पिंजरे में कैद कर लिया। पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) सूरज राय ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि एक सप्ताह पहले जंगल से आए तेंदुए को लेकर ग्लोकल विश्वविद्यालय के छात्र-छात्राओं में दहशत फैल गई थी। राय के मुताबिक, विश्वविद्यालय प्रबंधन ने वन विभाग को तेंदुए के बारे में सूचित किया था, जिसकी टीम ने कई दिनों की कड़ी मशक्कत के बाद सोमवार को उसे पिंजरे में कैद कर लिया।

पुलिस अधीक्षक के अनुसार, वन विभाग की टीम ने विश्वविद्यालय का निरीक्षण किया, लेकिन तेंदुए का कुछ पता नहीं चल पाया था। उन्होंने बताया कि इसके बाद टीम ने विश्वविद्यालय परिसर में कई पिंजरे लगा दिए थे

और सोमवार को तेंदुआ एक पिंजरे में कैद हो गया। इससे छात्र-छात्राओं और विश्वविद्यालय प्रबंधन ने राहत की सांस ली है।

भाषा

सं आनन्द पारुल

पारुल