लखनऊ, 24 जून (भाषा) राजधानी के मोहनलालगंज क्षेत्र के मनोहरापुर गांव में बुधवार को एक युवक ने बिजली के खंभे से फांसी लगाकर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली ।
पुलिस के एक प्रवक्ता ने यह जानकारी देते हुए बताया कि आज सुबह घटना की सूचना मिली जिसके बाद चौकी प्रभारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे।
प्रवक्ता के अनुसार, घटनास्थल पर ज्ञात हुआ कि मनोहरपुरा के बीस वर्षीय अंकुश ने खेत में लगे, बिजली की हाईटेंशन लाइन के खंभे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा की कार्यवाही की तथा उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
प्रवक्ता ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत होता है, लेकिन मृत्यु के वास्तविक कारणों एवं घटना से संबंधित सभी पहलुओं की गहनता से जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट एवं अन्य उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी।
भाषा जफर
मनीषा
मनीषा