UP Police Bharti 2026: अब युवाओं के पुलिस बनने का सपना होगा पूरा, प्रदेश में 81 हजार से अधिक पदों पर होगी भर्ती, खुद सीएम ने किया ऐलान

Ads

UP Police Bharti 2026: अब युवाओं के पुलिस बनने का सपना होगा पूरा, प्रदेश में 81 हजार से अधिक पदों पर होगी भर्ती, खुद सीएम ने किया ऐलान

  •  
  • Publish Date - April 3, 2026 / 11:39 AM IST,
    Updated On - April 3, 2026 / 11:47 AM IST

UP Police Bharti 2026 | Photo Credit: IBC24

HIGHLIGHTS
  • वित्तीय वर्ष 2026-27 में 81 हजार से अधिक पदों पर भर्ती होगी
  • भर्ती प्रक्रिया तकनीक आधारित और पूर्ण पारदर्शिता के साथ होगी
  • युवाओं को रोजगार और प्रदेश को आधुनिक पुलिस बल उपलब्ध कराने का लक्ष्य

लखनऊ: UP Police Bharti 2026 उत्तर प्रदेश सरकार इस साल पुलिस बल में 81 हजार से अधिक पदों पर भर्ती (Police Bharti) करेगी। बृहस्पतिवार को जारी एक बयान में यह जानकारी दी गयी। बयान के मुताबिक, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उत्तर प्रदेश पुलिस बल का हिस्सा बनने की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए वित्तीय वर्ष 2026-27 बहुत महत्वपूर्ण होने जा रहा है क्योंकि इस एक वर्ष 81 हजार से अधिक पदों पर भर्ती की तैयारी है।

UP Police Recruitment 2026 मुख्यमंत्री ने पुलिस विभाग की विभिन्न इकाइयों में जारी गतिविधियों और कार्य योजनाओं की व्यापक समीक्षा के दौरान कहा कि यह भर्ती अभियान युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान करने के साथ-साथ प्रदेश को एक सक्षम, ऊर्जावान और आधुनिक पुलिस बल उपलब्ध कराएगा। बयान के मुताबिक, उपनिरीक्षक, आरक्षी सिविल पुलिस, रेडियो सहायक परिचालक, कंप्यूटर ऑपरेटर ग्रेड-ए तथा पुलिस उपनिरीक्षक (गोपनीय) सहित विभिन्न श्रेणियों में 81 हजार से अधिक पदों पर भर्ती प्रस्तावित है तथा इनमें से कुछ की प्रक्रिया प्रारंभ भी हो गयी है।

बयान में बताया गया कि मुख्यमंत्री ने उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड को निर्देश दिए कि सभी सीधी भर्तियां पूर्ण पारदर्शिता, निष्पक्षता एवं निर्धारित आरक्षण प्रावधानों के अनुरूप समयबद्ध ढंग से संपन्न कराई जाएं। योगी ने भर्ती प्रक्रिया को तकनीक आधारित बनाते हुए निर्धारित समयसीमा में पूरा करने पर जोर दिया, ताकि युवाओं का विश्वास और सुदृढ़ हो सके।

इन्हें भी पढ़ें:-

यूपी पुलिस भर्ती 2026-27 में कितने पदों पर भर्ती होगी?

81 हजार से अधिक पदों पर।

भर्ती किन पदों के लिए होगी?

उपनिरीक्षक, आरक्षी सिविल पुलिस, रेडियो सहायक परिचालक, कंप्यूटर ऑपरेटर ग्रेड-ए और पुलिस उपनिरीक्षक (गोपनीय)।

भर्ती प्रक्रिया कैसे होगी?

पारदर्शिता, निष्पक्षता और आरक्षण प्रावधानों के अनुरूप तकनीक आधारित प्रक्रिया।