UP Police Viral Video: महिला के साथ की शर्मनाक हरकत, 42 सेकेंड का वीडियो वायरल होते ही नप गए दारोगा जी
UP Police Viral Video: महिला के साथ की शर्मनाक हरकत, 42 सेकेंड का वीडियो वायरल होते ही नप गए दारोगा जी
UP Police Viral Video: महिला के साथ की शर्मनाक हरकत, 42 सेकेंड का वीडियो वायरल होते ही नप गए दारोगा जी /image: Social Media
- कौशांबी में महिला से कथित अभद्रता का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
- आरोपी उपनिरीक्षक को तत्काल लाइन हाजिर किया गया
- मामले में विभागीय जांच के आदेश जारी किए गए
कौशांबी। UP Police Viral Video: यूपी के कौशांबी जिले के चरवा क्षेत्र में एक महिला से अभद्रता का कथित वीडियो सामने आने के बाद आरोपी उपनिरीक्षक को लाइन हाजिर कर दिया गया है। पुलिस ने बुधवार को यहां बताया कि चरवा थाना क्षेत्र के बलीपुर टाटा गांव में मंगलवार को दो पक्षों के बीच जमीन के विवाद की सूचना मिलने पर दारोगा मिर्जा शमी मौके पर पहुंचा था और उसने वहां एक महिला से कथित तौर पर अभद्रता की थी।
उन्होंने बताया कि घटना का एक कथित वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित हुआ है, जिसमें दारोगा महिला से अभद्र भाषा में बात करते और उसे निर्वस्त्र करने की धमकी देते सुनाई दे रहा है।
UP Police Viral Video पुलिस क्षेत्राधिकारी शिवांक सिंह ने बताया कि वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए मंगलवार रात दारोगा मिर्जा शमी को लाइन हाजिर कर दिया गया और उसके खिलाफ विभागीय जांच के आदेश दिए गए।
पीआरवी 5759 पर तैनात उप निरीक्षक द्वारा एक इवेंट की जांच के दौरान आपत्तिजनक शब्द का प्रयोग करने की वीडियो का संज्ञान लेते हुए पुलिस अधीक्षक कौशाम्बी द्वारा संबंधित उप निरीक्षक को लाइन हाजिर किया गया है अन्य कार्यवाही प्रचलित है। इस संबंध में क्षेत्राधिकारी चायल श्री शिवांक सिंह… pic.twitter.com/6n20ZNOkWC
— KAUSHAMBI POLICE (@kaushambipolice) August 4, 2026
विडियो बनाओगे तो नंगा कर दूँगा बता दे रहा हूँ – दरोग़ा मिर्जा शमी बेग
उत्तर प्रदेश पुलिस महिला को नंगा करने की बात कर रही है। दरोग़ा जी कौशांबी में Dial 112 में तैनात हैं। ज़मीन के विवाद में दरोग़ा जी जाँच करने गए थे। pic.twitter.com/254i4iFS9X
— Madan Mohan Soni (@madanmohansoni) August 5, 2026
ये भी पढ़ें
- MP Patwari Recruitment 2026: पटवारी बनने का सुनहरा मौका, इन 2106 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी, यहां से तुरंत करें आवेदन
- Faridabad Teacher Murder Live Video: 32 सेकंड में कई वार, सनकी आशिक ने स्कूल में शिक्षिका को उतारा मौत के घाट, वीडियो हो रहा वायरल
- Chhattisgarh Me Aaj Kaha Barish Hogi: छत्तीसगढ़ में अगले 4 दिन होगी आफत की बारिश, घर से निकलने से पहले पढ़ें Weather Report, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी

Facebook


