UP Police Viral Video: महिला के साथ की शर्मनाक हरकत, 42 सेकेंड का वीडियो वायरल होते ही नप गए दारोगा जी

Ads

UP Police Viral Video: महिला के साथ की शर्मनाक हरकत, 42 सेकेंड का वीडियो वायरल होते ही नप गए दारोगा जी

  •  
  • Publish Date - August 5, 2026 / 10:54 AM IST,
    Updated On - August 5, 2026 / 03:42 PM IST

UP Police Viral Video: महिला के साथ की शर्मनाक हरकत, 42 सेकेंड का वीडियो वायरल होते ही नप गए दारोगा जी /image: Social Media

HIGHLIGHTS
  • कौशांबी में महिला से कथित अभद्रता का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
  • आरोपी उपनिरीक्षक को तत्काल लाइन हाजिर किया गया
  • मामले में विभागीय जांच के आदेश जारी किए गए

कौशांबी। UP Police Viral Video: यूपी के कौशांबी जिले के चरवा क्षेत्र में एक महिला से अभद्रता का कथित वीडियो सामने आने के बाद आरोपी उपनिरीक्षक को लाइन हाजिर कर दिया गया है। पुलिस ने बुधवार को यहां बताया कि चरवा थाना क्षेत्र के बलीपुर टाटा गांव में मंगलवार को दो पक्षों के बीच जमीन के विवाद की सूचना मिलने पर दारोगा मिर्जा शमी मौके पर पहुंचा था और उसने वहां एक महिला से कथित तौर पर अभद्रता की थी।

उन्होंने बताया कि घटना का एक कथित वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित हुआ है, जिसमें दारोगा महिला से अभद्र भाषा में बात करते और उसे निर्वस्त्र करने की धमकी देते सुनाई दे रहा है।

UP Police Viral Video पुलिस क्षेत्राधिकारी शिवांक सिंह ने बताया कि वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए मंगलवार रात दारोगा मिर्जा शमी को लाइन हाजिर कर दिया गया और उसके खिलाफ विभागीय जांच के आदेश दिए गए।

ये भी पढ़ें

यह मामला कहां का है?

यह मामला उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले के चरवा थाना क्षेत्र का है।

दारोगा पर क्या आरोप है?

दारोगा पर एक महिला से कथित अभद्र व्यवहार और धमकी देने का आरोप है। मामले की जांच जारी है।

पुलिस ने क्या कार्रवाई की है?

वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए संबंधित उपनिरीक्षक को लाइन हाजिर कर विभागीय जांच के आदेश दिए गए हैं।

वीडियो में क्या दिखाई देने का दावा किया जा रहा है?

पुलिस के अनुसार, सोशल मीडिया पर प्रसारित कथित वीडियो में दारोगा महिला से अभद्र भाषा में बात करते हुए सुनाई दे रहा है। इसकी जांच की जा रही है।

क्या मामले की जांच जारी है?

हां, विभागीय जांच के आदेश दिए गए हैं और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।