UP Raksha Bandhan Good News: रक्षाबंधन पर बहनों को सफर के लिए नहीं करनी पड़ेगी मशक्कत, भाजपा सरकार ने अतिरिक्त बस चलाने का किया ऐलान, ड्राइवरों को मिलेगा एक्सट्रा वेतन

Ads

UP Raksha Bandhan Good News: रक्षाबंधन पर बहनों को सफर के लिए नहीं करनी पड़ेगी मशक्कत, भाजपा सरकार ने अतिरिक्त बस चलाने का किया ऐलान, ड्राइवरों को मिलेगा एक्सट्रा वेतन

  •  
  • Publish Date - August 12, 2026 / 09:53 PM IST,
    Updated On - August 12, 2026 / 09:54 PM IST

UP Raksha Bandhan Good News: रक्षाबंधन पर बहनों को सफर के लिए नहीं करनी पड़ेगी मशक्कत, भाजपा सरकार ने अतिरिक्त बस चलाने का किया ऐलान, ड्राइवरों को मिलेगा एक्सट्रा वेतन /image: AI Generated

HIGHLIGHTS
  • 26 से 31 अगस्त तक छह दिनों के लिए अतिरिक्त बसें चलाने के निर्देश
  • रक्षाबंधन के दौरान परिवहन निगम की 100% बसें ऑनरोड रखने की तैयारी
  • पात्र तकनीकी कर्मचारियों को छह दिन ड्यूटी करने पर ₹500 प्रोत्साहन राशि मिलेगी

लखनऊ। UP Raksha Bandhan Good News: भाई बहन के प्यार का प्रतीक रक्षाबंधन के पर्व पर राज्य सरकार ने बहनों को बड़ा तोहफा दिया है। रक्षाबंधन पर बहनों की सुरक्षित और सुगम यात्रा के लिए यूपी की योगी सरकार ने अतिरिक्त बसें (UP Raksha Bandhan Bus Service 2026) चलाने का ऐलान किया है। परिवहन राज्य मंत्री दयाशंकर सिंह ने 26 अगस्त से 31 अगस्त तक छह दिनों के लिए प्रदेश में अतिरिक्त बसों के संचालन के निर्देश दिए हैं।

24 घंटे कंट्रोल रूम की व्यवस्था

रक्षाबंधन के लिए परिवहन निगम की शत-प्रतिशत बसें ऑनरोड रखने के निर्देश दिए गए है। साथ ही यात्रियों (UP Raksha Bandhan Good News) तक बस संचालन की जानकारी लगातार पहुंचाने के लिए 24 घंटे चलने वाले कंट्रोल रूम की व्यवस्था भी की जाएगी। भीड़ वाले बस स्टेशनों पर पर्यवेक्षकों की निरंतर मौजूदगी रहेगी, जबकि डिपो और क्षेत्रीय अधिकारी भी व्यवस्थाओं की निगरानी करेंगे। सीएम के इस फैसले के बाद अब दिल्ली से मुरादाबाद, बरेली, अलीगढ़, कानपुर होते हुए पूर्वी उत्तर प्रदेश में परिवहन कनेक्टिविटी भी बढ़ेगी।

ड्राइवरों को मिलेगा एक्सट्रा वेतन (Raksha Bandhan Bus Service)

UP Raksha Bandhan Good News त्योहार के दौरान छुट्टियों पर रोक लगा दी गई है। इन 6 दिनों में में 1800 किलोमीटर बस संचालन पूरा करने वाले चालक-परिचालकों को 1200 रुपये प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। संविदा चालक-परिचालकों को 1800 किलोमीटर से अधिक संचालन पर अतिरिक्त किलोमीटर के लिए 55 पैसे प्रति किलोमीटर की दर से राशि मिलेगी। तकनीकी कर्मचारियों को 500 रुपये की एकमुश्त प्रोत्साहन राशि दी जाएगी।

ये भी पढ़ें

 

यूपी में रक्षाबंधन पर अतिरिक्त बसें कब चलेंगी?

अतिरिक्त बसों का संचालन 26 अगस्त से 31 अगस्त तक छह दिनों के लिए किया जाएगा।

क्या रक्षाबंधन पर सभी बसें चलेंगी?

सरकार ने परिवहन निगम की शत-प्रतिशत बसों को ऑनरोड रखने के निर्देश दिए हैं।

यात्रियों की मदद के लिए क्या व्यवस्था होगी?

यात्रियों को बस संचालन की जानकारी देने के लिए 24 घंटे चलने वाला कंट्रोल रूम बनाया जाएगा।

कर्मचारियों को क्या प्रोत्साहन मिलेगा?

छह दिनों तक प्रतिदिन उपस्थित रहने वाले पात्र तकनीकी कर्मचारियों को ₹500 एकमुश्त प्रोत्साहन दिया जाएगा।