UP Road Accident News: हाईवे पर मचा ऐसा कोहराम, एक झटके में खत्म हो गई कई जिंदगियां, देखते ही देखते मच गई चीख-पुकार

Ads

UP Road Accident News: हाईवे पर मचा ऐसा कोहराम, एक झटके में खत्म हो गई कई जिंदगियां, देखते ही देखते मच गई चीख-पुकार

  •  
  • Publish Date - July 27, 2026 / 08:45 AM IST,
    Updated On - July 27, 2026 / 08:45 AM IST

UP Road Accident News

HIGHLIGHTS
  • हापुड़ में बड़ा हादसा
  • तीन की मौत, सात घायल
  • पशु को बचाने के प्रयास में हुआ हादसा

हापुड़: UP Road Accident News हापुड़ जिले के गढ़ कोतवाली क्षेत्र में दिल्ली-लखनऊ राष्ट्रीय राजमार्ग पर रविवार रात हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई तथा सात अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

UP Road Accident News अधिकारियों के अनुसार दिल्ली के मुस्तफाबाद से कार सवार कुछ युवक बिजनौर में बारात में शामिल होने जा रहे थे तभी रास्ते में गढ़ थाना क्षेत्र में अचानक सड़क पर एक पशु सामने आ गया और उसे बचाने के प्रयास में चालक नियंत्रण खो बैठा। उन्होंने बताया कि अनियंत्रित कार पहले पशु से टकराई और फिर डिवाइडर पार कर दूसरी लेन में जा पहुंची, इसी दौरान संभल की ओर से आ रही कार से उसकी आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि हादसे में दिल्ली निवासी सरफराज (45), अफजाल (37) तथा अबरार (48) की मौके पर ही मृत्यु हो गई। उन्होंने बताया कि सूचना पर पुलिस और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और घायलों को तुरंत अस्पताल भेजा। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

इन्हें भी पढ़ें:-

हापुड़ हादसे में कितने लोगों की मौत हुई?

तीन लोगों की मौके पर ही मौत हुई।

कितने लोग घायल हुए हैं?

सात लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं।

हादसा कैसे हुआ?

सड़क पर अचानक पशु आ जाने से चालक ने नियंत्रण खो दिया और कार डिवाइडर पार कर दूसरी लेन में चली गई।