UP Road Accident: एक ही परिवार के तीन लोगों दर्दनाक मौत, शादी में शामिल होने जा रहे थे सभी, तभी हो गया ये हादसा
UP Road Accident: एक ही परिवार के तीन लोगों दर्दनाक मौत, शादी में शामिल होने जा रहे थे सभी, तभी हो गया ये हादसा
UP Road Accident/Image Credit: IBC24.in File Photo
- फतेहपुर में बाइक टक्कर में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत
- दो अन्य गंभीर रूप से घायल, जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है
- पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे और जांच शुरू की
कानपुर: UP News उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में बुधवार शाम दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने की टक्कर में एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौत हो गई जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के मुताबिक यह दुर्घटना सुल्तानपुर घोष थाना क्षेत्र के ऐराया मशायक गांव के पास उस समय हुई जब पीड़ित एक रिश्तेदार के गांव में शादी में शामिल होने जा रहे थे।
UP Road Accident पुलिस के अनुसार, परिवार के चार सदस्य – श्याम सिंह (45), उनके भाई मंथल सिंह (40), गोरेलाल (32) और उनके चचेरे भाई राजेंद्र सिंह (30) – एक ही मोटरसाइकिल पर पास के गांव की ओर जा रहे थे। घर से निकलने के कुछ ही देर बाद, उनकी मोटरसाइकिल कथित तौर पर गौती गांव के निवासी मोतीलाल पासवान (50) की एक अन्य बाइक से टकरा गई।
टक्कर इतनी जोरदार थी कि राजेंद्र सिंह, मंथल सिंह और गोरेलाल की मौके पर ही मौत हो गई। श्याम सिंह और पासवान को गंभीर चोटें आईं हैं। राहगीरों ने पुलिस को इसकी सूचना दी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को हथगांव के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने तीन लोगों को मृत घोषित कर दिया। दोनों घायलों की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें बाद में फतेहपुर के जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। थाना प्रभारी (सुल्तानपुर घोष) तेज बहादुर सिंह ने कहा कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और विस्तृत जांच जारी है।
इन्हें भी पढ़े:-
- Vande Bharat: बस्तर में बदलती बयार, नक्सलवाद के खात्मे पर कवासी की मुहर, आखिर क्या है उनके बयान के राजनीतिक मायने? देखिए ये वीडियो
- शह मात The Big Debate: आरोप, दलील… वार, सीएम सदन में धुआंधार, राज्यपाल के अभिभाषण पर चर्चा के दौरान गरमाई सदन की राजनीति
- Vishnu Ka Sushasan: राजिम कुंभ (कल्प) में दिखी परंपरा, पर्यटन और प्रगति की त्रिवेणी, साय सरकार ने मेले को दी नई भव्यता, स्थानीय लोगों को मिला रोजगार

Facebook


