UP Road Accident News Today: एक झटके में थम 8 लोगों की सांसे, बीच सड़क पर छटपटाते रहे इतने लोग, हालत देख दहल गया इलाका

UP Road Accident News Today: एक झटके में थम 8 लोगों की सांसे, बीच सड़क पर छटपटाते रहे इतने लोग, हालत देख दहल गया इलाका

UP Road Accident News Today: एक झटके में थम 8 लोगों की सांसे, बीच सड़क पर छटपटाते रहे इतने लोग, हालत देख दहल गया इलाका

UP Road Accident News Today | Photo Credit: IBC24

Modified Date: April 28, 2026 / 10:48 am IST
Published Date: April 28, 2026 10:48 am IST
HIGHLIGHTS
  • यूपी में दो अलग-अलग सड़क हादसों में आठ लोगों की मौत
  • लखीमपुर खीरी में कार-बाइक टक्कर से चार की मौत
  • महोबा में ट्रक-ईको वैन हादसे में दूल्हे के भाई समेत चार की मौत

लखीमपुर खीरी: UP Road Accident News Today उत्तर प्रदेश में दो अलग अलग सड़क हादसा हो गया है। इस हादसे में कुल 8 लोगों की मौत हो गई है। जबकि 5 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे के बाद अफरातफरी मच गई है।

मौके पर ही चार लोगों की मौत

UP Road Accident News Today मिली जानकारी के अनुसार, पहला मामला लखीमपुर खीरी के फरधान थाना क्षेत्र का है। दरअसल, यहां 3 बाइक पर सवार होकर युवक शादी समारोह से लौट रहे थे। इसी दौरान एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर तीनों बाइक को टक्कर मार दी। हादसा इतना दर्दनाक था कि मौके पर ही चार लोगों की मौत हो गई। जबकि इस हादसे में 2 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनका इलाज जारी है।

दूल्हे के भाई समेत चार लोगों की मौत

वहीं दूसरा हादसा में हुई है, जहां एक बारातियों से भरी ईको वैन को एक तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। इस हादसे में दूल्हे के भाई समेत 4 लोगों की मौत हो गई। जबकि तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया जा रहा है कि हादसा इतना भीषण था कि ट्रक चालक वैन को लगभग 100 मीटर तक घसीटता ले गया।

यह घटना मौदहा कोतवाली क्षेत्र के छिरका गांव के पास NH-34 पर हुई। बताया जा रहा है कि सभी लोग एक ईको वैन में सवार होकर महोबा जिले में आयोजित एक शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे। इसी दौरान मौदहा कोतवाली क्षेत्र के छिरका गांव के पास एक तेज रफ्तार ट्रक अनियंत्रित होकर ईको वैन को टक्कर मार दी। टक्कर की आवाज इतनी तेज थी कि आसपास के लोग तुरंत घटनास्थल की ओर दौड़ पड़े।

घटना के बाद स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने वैन में फंसे लोगों को बाहर निकाला। जबकि चार लोगों की सांसें थम चुकी थी। जबकि तीन घायलों को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया गया। घायलों की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है।

इन्हें भी पढ़ें:-


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

IBC24 डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं, जहां मेरी जिम्मेदारी मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति सहित प्रमुख विषयों की खबरों की कवरेज और प्रस्तुति है। वर्ष 2016 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं और अब तक 8 वर्षों का अनुभव प्राप्त किया है। विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए न्यूज़ राइटिंग और डिजिटल टूल्स में दक्षता हासिल की है। मेरे लिए पत्रकारिता सिर्फ पेशा नहीं, बल्कि जिम्मेदारी है—सटीक, तेज और असरदार जानकारी पाठकों तक पहुंचाना मेरा लक्ष्य है। बदलते डिजिटल दौर में खुद को लगातार अपडेट कर, कंटेंट की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए प्रतिबद्ध हूं।