UP Road Accident: फिर खून से लाल हुई सड़क, एक ही पल में थम गई इतने लोगों की सांसे, मची अफरातफरी
UP Road Accident: फिर खून से लाल हुई सड़क, एक ही पल में थम गई इतने लोगों की सांसे, मची अफरातफरी
UP Road Accident/Image Credit: IBC24 File Photo
एटा: UP Road Accident एटा जिले के मलावन थाना क्षेत्र में शनिवार सुबह एक भीषण सड़क हादसे में कार सवार तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार पांच लोग एक प्राइवेट कैब (ऐप आधारित टैक्सी सेवा प्रदाता कंपनी) से गुरुग्राम (हरियाणा) से मैनपुरी के कुरावली क्षेत्र के गांव गनेसपुर में एक विवाह समारोह में शामिल होने के लिए जा रहे थे, तभी अचानक सकीट रोड स्थित गांव बावली नहर के पास घुमावदार मोड़ पर कार चालक नियंत्रण खो बैठा। कार की गति तेज होने के कारण वह अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे उतरते हुए पहले पेड़ से टकराई और फिर तीन बार पलटती हुई करीब 15 फुट नीचे गड्ढे में जा गिरी।
UP Road Accident News पुलिस के मुताबिक हादसे के बाद कार में सवार लोग करीब 15 मिनट तक अंदर फंसे रहे। चीख-पुकार सुनकर राहगीर मौके पर पहुंचे और काफी मशक्कत के बाद कार का दरवाजा तोड़कर घायलों को बाहर निकाला। मलावन के थाना प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) आरके सिंह ने बताया कि हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हुए हैं। उन्होंने बताया कि मृतकों की पहचान मैनपुरी निवासी शिवम यादव (21), सुनील यादव (23) और मनकी (19) के रूप में हुई है। वहीं घायलों में राहुल (28) और खुशबू (22) शामिल हैं, जिन्हें इलाज के लिए वीरांगना अवंतीबाई मेडिकल कॉलेज, एटा में भर्ती कराया गया है।
एसएचओ ने कहा कि पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मृतकों के परिजनों को सूचना दे दी गई है। घटना से जुड़े वीडियो फोटो भी सामने आए हैं, जो हादसे की भयावहता को दर्शाते हैं। उन्होंने कहा कि प्रारंभिक जांच में यह सामने आया है कि तेज रफ्तार के कारण यह हादसा हुआ और खतरनाक मोड़ पर चालक वाहन से नियंत्रण खो बैठा।
इन्हें भी पढ़े:-
- Smart City List in India: 10 सालों में सिर्फ 31 शहर हुए ‘स्मार्ट’.. सूचना के अधिकार से बड़ा खुलासा, 28 राज्यों के 100 शहर थे लिस्ट में
- Rashtrapati Murmu Bastar Pandum 2026: ‘यह पंडुम हमारी संस्कृति और गौरव की पहचान है’, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बस्तर पंडुम 2026 का किया भव्य उद्घाटन, नक्सलियों को लेकर कहा कुछ बड़ा
- CG Politics News: ‘अमित शाह छत्तीसगढ़ में क्या खोजना चाहते हैं? केंद्रीय गृहमंत्री के दौरे पर नेता प्रतिपक्ष महंत ने उठाए सवाल, भाजपा सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने दिया मजेदार जवाब

Facebook


