UP Shishak Bharti 2026: 60 हजार पदों पर होगी शिक्षकों की भर्ती, आयोग ने शुरू की तैयारी, जानिए कब तक हो सकती है परीक्षा?

UP Shishak Bharti 2026: 60 हजार पदों पर होगी शिक्षकों की भर्ती, आयोग ने शुरू की तैयारी, जानिए कब तक हो सकती है परीक्षा?!

UP Shishak Bharti 2026: 60 हजार पदों पर होगी शिक्षकों की भर्ती, आयोग ने शुरू की तैयारी, जानिए कब तक हो सकती है परीक्षा?

UP Shishak Bharti 2026 | Photo Credit: AI

Modified Date: June 12, 2026 / 08:40 am IST
Published Date: June 12, 2026 8:39 am IST
HIGHLIGHTS
  • 60 हजार पदों का विवरण आयोग को भेजा गया
  • नगरीय क्षेत्र में 11,508 पद लंबे समय से खाली
  • पहली बार UPESSC के जरिए होगी

लखनऊ: UP Shishak Bharti 2026 उत्तर प्रदेश में सरकारी शिक्षक बनने का इंतजार कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है। बेसिक शिक्षा विभाग ने प्रदेश के प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों में खाली पड़े करीब 60 हजार शिक्षक पदों का ब्योरा उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC) को भेज दिया है। इसके साथ ही लंबे समय से अटकी शिक्षक भर्ती प्रक्रिया के आगे बढ़ने की उम्मीद बढ़ गई है।

Uttar Pradesh Teacher Vacancy 2026 जानकारी के मुताबिक, विभाग ने ग्रामीण और नगरीय दोनों कैडर के रिक्त पदों का विवरण आयोग को उपलब्ध कराया है। इनमें नगरीय क्षेत्र के विद्यालयों में रिक्त 11,508 शिक्षक पद भी शामिल हैं। कई वर्षों से इन पदों पर भर्ती नहीं होने के कारण स्कूलों में शिक्षकों की कमी बनी हुई है। बेसिक शिक्षा विभाग ने फिलहाल रिक्तियों का विवरण ऑफलाइन माध्यम से आयोग को भेजा है। अब ऑनलाइन पोर्टल के जरिए संबंधित अधियाचन प्राप्त होने के बाद भर्ती प्रक्रिया को औपचारिक रूप से आगे बढ़ाया जाएगा। इसके बाद सभी सूचनाएं आयोग के पोर्टल पर अपलोड की जाएंगी और भर्ती संबंधी कार्यवाही शुरू होगी।

गौरतलब है कि प्रदेश में ग्रामीण कैडर के लिए अंतिम बड़ी शिक्षक भर्ती वर्ष 2018 में हुई थी। वहीं नगरीय क्षेत्रों में लंबे समय से नई नियुक्तियां नहीं होने के कारण हजारों पद खाली पड़े हैं। सरकार अब इन रिक्तियों को भरने की दिशा में तेजी से काम कर रही है। इस बार भर्ती प्रक्रिया में बड़ा बदलाव भी देखने को मिलेगा। पहली बार शिक्षक भर्ती का आयोजन उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC) द्वारा कराया जाएगा। इससे पहले यह जिम्मेदारी उत्तर प्रदेश परीक्षा नियामक प्राधिकारी के पास थी। नए आयोग के गठन के बाद शिक्षक भर्ती की पूरी प्रक्रिया उसके माध्यम से संचालित की जाएगी।

कब जारी होगा नोटिफिकेशन?

बताया जा रहा है कि ग्रामीण और नगरीय दोनों कैडर को मिलाकर नई रिक्तियां जारी जाएंगी। इस नई भर्ती का विज्ञापन यूपीईएसएससी अपनी आधिकारिक वेबसाइट upessc.up.gov.in पर निकाला जाएगा। नोटिफिकेशन में ही वैकेंसी से जुड़ी पूरी जानकारी उपलब्ध होगी। इसके मुताबिक ही कैंडिडेट्स से आवेदन आमंत्रित किए गए जाएंगे। इस शिक्षक भर्ती का विज्ञापन कब तक आएगा? फिल्हाल इससे जुड़ी कोई जानकारी नहीं आई है लेकिन रिक्तियों की ब्यौरा आयोग तक पहुंचने के बाद इन पदों को भरने पर सरकार तेजी से काम कर रही है। ऐसे जो भी कैंडिडेट्स शिक्षक भर्ती की तैयारी कर रहे हैं, वो इसके लिए बड़े मौके आने वाले हैं।

इन्हें भी पढ़ें:-


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

IBC24 डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं, जहां मेरी जिम्मेदारी मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति सहित प्रमुख विषयों की खबरों की कवरेज और प्रस्तुति है। वर्ष 2016 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं और अब तक 10 वर्षों का अनुभव प्राप्त किया है। विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए न्यूज़ राइटिंग और डिजिटल टूल्स में दक्षता हासिल की है। मेरे लिए पत्रकारिता सिर्फ पेशा नहीं, बल्कि जिम्मेदारी है—सटीक, तेज और असरदार जानकारी पाठकों तक पहुंचाना मेरा लक्ष्य है। बदलते डिजिटल दौर में खुद को लगातार अपडेट कर, कंटेंट की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए प्रतिबद्ध हूं।