उप्र: तालाब में नहाते समय डूबने से सामाजिक वानिकी विभाग के कर्मचारी की मौत

Ads

उप्र: तालाब में नहाते समय डूबने से सामाजिक वानिकी विभाग के कर्मचारी की मौत

  •  
  • Publish Date - March 12, 2026 / 12:42 PM IST,
    Updated On - March 12, 2026 / 12:42 PM IST

बलिया (उप्र), 12 मार्च (भाषा) बलिया जिले के सुखपुरा क्षेत्र में तालाब में नहाते समय डूबने से सामाजिक वानिकी विभाग के एक कर्मचारी की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने बृहस्पतिवार को बताया कि सामाजिक वानिकी विभाग में क्षेत्र सहायक के पद पर तैनात लाल जी राम बुधवार को वन विभाग के एक तालाब में स्नान करते समय गहरे पानी में चले जाने के कारण डूब गए।

उसने बताया कि लालजी राम को अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

उन्होंने बताया कि पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

भाषा सं सलीम सिम्मी

सिम्मी