CM Sai On Bhandara Road Accident/Image Credit: File
CM Sai On Bhandara Road Accident: रायपुर: महाराष्ट्र के भंडारा में शुक्रवार को एक बड़ा हादसा हो गया। इस हादसे में आठ लोगों की मौत हो गई। जबकि कई लोग घायल भी बताए जा रहे हैं। घटना के बाद अफरातफरी मच गई थी। घटना को लेकर पूरे इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। घटना नागपुर-रायपुर नेशनल हाईवे पर पिंपलगांव सड़क के पास हुई है। यहां ट्रक और पिकअप वैन की जोरदार टक्कर हो गई। हादसा इतना भयानक था कि मौके पर ही 3 बच्चे समते 8 लोगों की मौत हो गई है। जबकि तीन अन्य लोग घायल हो गए। वाहन में सवार 9 लोग छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले के निवासी बताए जा रहे हैं। वहीं इस हादसे पर प्रदेश के सीएम विष्णुदेव साय ने शोक जताया है।
सीएम विष्णुदेव साय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर शेयर की गई अपनी पोस्ट में लिखा कि, महाराष्ट्र के भंडारा जिले में नागपुर-रायपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुई भीषण सड़क दुर्घटना में छत्तीसगढ़ के कई नागरिकों, जिनमें छोटे बच्चे भी शामिल हैं, के असामयिक निधन का समाचार अत्यंत दुःखद और हृदयविदारक है।
दिवंगत आत्माओं को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता हूँ। शोक की इस कठिन घड़ी में मेरी संवेदनाएं पीड़ित परिवारों के साथ हैं। ईश्वर शोकसंतप्त परिजनों को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।
दुर्घटना में घायल नागरिकों के समुचित उपचार एवं प्रभावित परिवारों को आवश्यक सहायता उपलब्ध कराने के लिए छत्तीसगढ़ से अधिकारियों की एक टीम घटनास्थल के लिए भेज दी गई है। महाराष्ट्र सरकार एवं स्थानीय प्रशासन से भी निरंतर समन्वय किया जा रहा है।
छत्तीसगढ़ सरकार इस कठिन समय में प्रभावित परिवारों के साथ पूरी संवेदनशीलता से खड़ी है और उन्हें हरसंभव सहायता प्रदान की जाएगी।
महाराष्ट्र के भंडारा जिले में नागपुर-रायपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुई भीषण सड़क दुर्घटना में छत्तीसगढ़ के कई नागरिकों, जिनमें छोटे बच्चे भी शामिल हैं, के असामयिक निधन का समाचार अत्यंत दुःखद और हृदयविदारक है।
दिवंगत आत्माओं को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता हूँ। शोक की इस कठिन…
— Vishnu Deo Sai (@vishnudsai) September 11, 2026
CM Sai On Bhandara Road Accident: घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। जहां सभी का इलाज जारी है। भंडारा के पुलिस अधीक्षक नूरुल हसन ने घटना की पुष्टि की। उन्होंने बताया, “नागपुर-रायपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर पिंपलगांव सड़क के पास एक ट्रक और पिकअप वैन की टक्कर में तीन बच्चों सहित आठ लोगों की मौत हो गई। तीन अन्य घायल हो गए जिन्हें सकोली उप-जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
इन्हें भी पढ़ें:-