उप्र: आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे के पास बनेगा ट्रॉमा सेंटर

Ads

उप्र: आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे के पास बनेगा ट्रॉमा सेंटर

  •  
  • Publish Date - February 10, 2026 / 10:28 PM IST,
    Updated On - February 10, 2026 / 10:28 PM IST

लखनऊ, 10 फरवरी (भाषा) उत्तर प्रदेश के इटावा जिले में सैफई स्थित आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय के तहत 250 बेड वाला लेवल-1 ट्रॉमा सेंटर आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे के पास बनेगा।

इस ट्रॉमा सेंटर के बनने से सड़क दुर्घटनाओं और अन्य आपात परिस्थितियों में घायलों को त्वरित एवं उच्चस्तरीय चिकित्सा सुविधा उपलब्ध हो सकेगी।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को विश्वविद्यालय की शासी परिषद की दूसरी बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे उत्तर प्रदेश आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय परिसर से लगभग 10 किलोमीटर की दूरी पर है और इस वजह से दुर्घटना के पीड़ितों के उपचार में बहुमूल्य समय नष्ट होता है।

उन्होंने कहा कि इसके लिये 250 बेड वाला लेवल-1 ट्रॉमा सेंटर आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे के पास स्थापित किया जाएगा और इसका संचालन विश्वविद्यालय द्वारा किया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने ग्रामीण क्षेत्रों की स्वास्थ्य सम्बन्धी जरूरतों को ध्यान में रखते हुए विश्वविद्यालय में ‘सेंटर फॉर रूरल हेल्थ’ की स्थापना के निर्देश दिये।

उन्होंने कहा कि इसके लिए विस्तृत कार्ययोजना तैयार की जाए।

मुख्यमंत्री ने निर्देश दिया कि उत्तर प्रदेश आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय को पश्चिमी एवं मध्य उत्तर प्रदेश के लिए उच्चस्तरीय चिकित्सा, शिक्षण एवं शोध के प्रभावी केंद्र के रूप में विकसित किया जाए।

भाषा सलीम जितेंद्र

जितेंद्र

शीर्ष 5 समाचार