UP Weather News | Photo Credit: AI
लखनऊ: UP Weather News उत्तर प्रदेश में बुधवार को आए भीषण आंधी-तूफान, तेज बारिश और ओलावृष्टि ने भारी तबाही मचा दी। प्रदेश के अलग-अलग जिलों में पेड़ गिरने, दीवार ढहने, बिजली गिरने और टीन शेड उड़ने जैसी घटनाओं में अब तक 54 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि सैकड़ों लोग घायल बताए जा रहे हैं।
UP Weather News उन्नाव जिले में 20 मिनट के तूफान ने जमकर कहर बरपाया। इस दौरान अलग-अलग क्षेत्रों में चार लोगों की मौत हो गई। वहीं तेज आंधी की वजह से यहां एक पेड़ उखड़ गया। जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि आंधी तूफान आता है और पेड़ के नीचे एक कार खड़ी रहती है। देखते ही देखते पेड़ कार के उपर गिर जाता है। जिससे कार बूर तरह से क्षतिग्रस्त हो जाती है। (Unnao News)
यूपी: उन्नाव में तेज आंधी से पेड़ उखड़ गया। उखड़ते पेड़ की लाइव वीडियो एक शख्स ने अपने मोबाइल में कैद कर ली। pic.twitter.com/UAZZV7L5B3
— Shahnawaz(News24) (@Shahnawazreport) May 13, 2026
मौसम विभाग ने लखनऊ, उन्नाव, सीतापुर, प्रयागराज, जौनपुर, प्रतापगढ़, बांदा समेत 38 जिलों में अगले कुछ घंटों के लिए भारी बारिश, बिजली गिरने और 60 किलोमीटर प्रति घंटे तक तेज हवाओं का येलो अलर्ट जारी किया है। लोगों को घरों में रहने और सुरक्षित स्थानों पर शरण लेने की सलाह दी गई है।
मुख्यमंत्री कार्यालय ने सभी प्रभावित जिलों के जिलाधिकारियों को राहत और बचाव कार्य तेज करने, घायलों को बेहतर इलाज उपलब्ध कराने और मृतकों के परिजनों को तत्काल सहायता देने के निर्देश जारी किए हैं। फिलहाल प्रदेश में लोग मौसम के अगले रुख पर नजर बनाए हुए हैं।