उप्र: घरेलू विवाद में डंडे से पीट-पीटकर पत्नी की हत्या, पति पुलिस हिरासत में

उप्र: घरेलू विवाद में डंडे से पीट-पीटकर पत्नी की हत्या, पति पुलिस हिरासत में

उप्र: घरेलू विवाद में डंडे से पीट-पीटकर पत्नी की हत्या, पति पुलिस हिरासत में
Modified Date: September 21, 2025 / 03:45 pm IST
Published Date: September 21, 2025 3:45 pm IST

शाहजहांपुर, 21 सितंबर (भाषा) उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले में पति ने मामूली कहासुनी के बाद अपनी पत्नी की कथित तौर पर डंडों से पीट-पीट कर हत्या कर दी। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी।

पुलिस अधीक्षक (एसपी) राजेश द्विवेदी ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि तिलहर थानाक्षेत्र के दनकपुर गांव में रहने वाला कल्याण सिंह शराब पीने के आदी है और शनिवार रात उसकी पत्नी से कुछ कहासुनी हुई थी।

उन्होंने बताया कि कल्याण ने अपनी पत्नी शांति (62) को डंडों से पीटा, जिससे उसकी मौत हो गई।

अधिकारी ने बताया कि रविवार सुबह ग्रामीणों ने पुलिस को घटना की जानकारी दी, जिसके मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया गया।

ग्रामीणों ने पुलिस को बताया कि पति-पत्नी यहां गांव में रहते हैं जबकि उनके बच्चे बाहर नौकरी करते हैं।

अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने आरोपी कल्याण को पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया और मामले की जांच जारी है।

भाषा सं आनन्द जितेंद्र

जितेंद्र


लेखक के बारे में