उप्र : महोबा में सोते समय कुल्हाड़ी मारकर महिला की हत्या
उप्र : महोबा में सोते समय कुल्हाड़ी मारकर महिला की हत्या
महोबा (उप्र), 20 सितंबर (भाषा) उत्तर प्रदेश के महोबा जिले में श्रीनगर थाना क्षेत्र के अतरारमाफ गांव में एक अधेड़ महिला की हत्या कर दी गयी। पुलिस घटना की छानबीन में जुटी है।
श्रीनगर थाने के उपनिरीक्षक (एसआई) दिनेश तिवारी ने मंगलवार को बताया कि अतरारमाफ गांव में अज्ञात हमलावर ने सोमवार की रात घर के बाहर बरामदे में सो रही राजाबाई (50) की कुल्हाड़ी से वारकर हत्या कर दी। उनके अनुसार महिला के सिर और गले में कुल्हाड़ी के वार के कई घाव हैं।
उन्होंने बताया कि शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजकर जांच आरंभ कर दी गई है।
भाषा सं जफर मनीषा राजकुमार
राजकुमार

Facebook


