उत्तर प्रदेश : मुजफ्फरनगर के गांव में पेड़ से लटका मिला नाबालिग का शव

Ads

उत्तर प्रदेश : मुजफ्फरनगर के गांव में पेड़ से लटका मिला नाबालिग का शव

  •  
  • Publish Date - September 14, 2021 / 05:23 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 07:53 PM IST

मुजफ्फरनगर, 14 सितंबर (भाषा) उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले के एक गांव के जंगल में 17 वर्षीय एक किशोर का शव पेड़ से लटका मिला। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के मुताबिक किशोर के परिवार ने हत्या का आरोप लगाया है। यह हादसा मंसूरपुर पुलिस थाना क्षेत्र के मुबारिकपुर गांव में सोमवार को हुआ।

क्षेत्राधिकारी आर के सिंह ने कहा कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मामले की जांच शुरू कर दी गयी है। भाषा रवि कांत पवनेश

पवनेश