उत्तर प्रदेश कैबिनेट ने प्रयागराज-चित्रकूट क्षेत्रीय विकास प्राधिकरण के गठन को मंजूरी दी

उत्तर प्रदेश कैबिनेट ने प्रयागराज-चित्रकूट क्षेत्रीय विकास प्राधिकरण के गठन को मंजूरी दी

उत्तर प्रदेश कैबिनेट ने प्रयागराज-चित्रकूट क्षेत्रीय विकास प्राधिकरण के गठन को मंजूरी दी
Modified Date: August 5, 2026 / 12:14 am IST
Published Date: August 5, 2026 12:14 am IST

लखनऊ, चार अगस्त (भाषा) उत्तर प्रदेश कैबिनेट ने मंगलवार को प्रयागराज-चित्रकूट क्षेत्रीय विकास प्राधिकरण के गठन को मंजूरी दे दी।

लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में हुई एक बैठक में यह मंजूरी दी गई।

प्रदेश सरकार की ओर से जारी एक बयान के मुताबिक प्रयागराज के क्षेत्र और इसके सीमावर्ती जिले चित्रकूट, फतेहपुर, बांदा, कौशांबी और हमीरपुर क्षेत्रीय विकास प्राधिकरण के तहत आएंगे।

बयान में कहा गया है कि प्रयागराज-चित्रकूट क्षेत्रीय विकास प्राधिकरण के गठन से चित्रकूट, फतेहपुर, बांदा, कौशांबी और हमीरपुर का सामंजस्यपूर्ण शहरीकरण और तेज व एकीकृत नियोजित विकास संभव होगा।

मंत्रिमंडल ने खानाबदोश और अर्ध खानाबदोश समुदायों का सामाजिक-आर्थिक उत्थान व कल्याण सुनिश्चित करने के लिए उत्तर प्रदेश खानाबदोश विकास बोर्ड के गठन को भी मंजूरी दी। इस बोर्ड का मुख्य उद्देश्य इन समुदायों की पहचान करके इन्हें सूचीबद्ध करना और केंद्र व राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं का लाभ पहुंचाना है। भाषा राजेंद्र जोहेब

जोहेब


लेखक के बारे में